फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The event of Karbala teaches us to stand firm for rights and justice.

Fatehpur News: हक और इंसाफ के लिए डटे रहने की सीख देता है वाक्या-ए-कर्बला

Wed, 24 Jun 2026 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
The event of Karbala teaches us to stand firm for rights and justice.
फोटो-26-मुहर्रम की मजलिस में तकरीर करते मौलाना अनवार अहमद। संवाद
खागा। क्षेत्र के सुल्तानपुर घोष गांव में आठवीं मुहर्रम के मौके पर आयोजित मजलिस में शोहदा-ए-कर्बला को खिराज-ए-अकीदत पेश किया गया। इस दौरान कर्बला की घटना और हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम व उनके साथियों की कुर्बानियों को याद किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत पेश इमाम सुल्तानपुर घोष कारी बिलाल नूरी ने नात-ओ-मनकबत पेश कर की। कारी मौलाना अनवार अहमद ने कर्बला के शहीदों की कुर्बानियों पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि कर्बला का वाक्या हक और बातिल के बीच फर्क को स्पष्ट करता है। इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम ने जुल्म और नाइंसाफी के सामने झुकने के बजाय इंसाफ और सच्चाई का रास्ता चुना।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुहर्रम की नौवीं तारीख कर्बला की इतिहास में बेहद अहम है। कर्बला का संदेश पूरी इंसानियत के लिए है जो सिखाता है कि मुश्किल हालात में भी हक और इंसाफ का साथ नहीं छोड़ना चाहिए। मजलिस में हजरत अब्बास अलमदार, हजरत अली अकबर, हजरत कासिम, औन-मोहम्मद और छह माह के शीरख्वार हजरत अली असगर अलैहिस्सलाम की कुर्बानियों का भी जिक्र किया गया।

फोटो-26-मुहर्रम की मजलिस में तकरीर करते मौलाना अनवार अहमद। संवाद

फोटो-26-मुहर्रम की मजलिस में तकरीर करते मौलाना अनवार अहमद। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed