{"_id":"692f44cf45d090fe1706bee0","slug":"the-driver-drove-away-with-the-bride-in-the-car-after-not-receiving-rs-2100-as-compensation-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-144912-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: 2100 रुपये नेग न मिलने पर चालक ने दुल्हन को बैठाकर दौड़ाई कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: 2100 रुपये नेग न मिलने पर चालक ने दुल्हन को बैठाकर दौड़ाई कार
विज्ञापन
जाफरगंज। शादी समारोह में 2100 रुपये नेग नहीं मिलने से कार में बैठी दुल्हन को चालक लेकर भाग निकला। ग्रामीणों ने पीछा कर कार समेत चालक को पकड़ा। पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
एक गांव की रहने वाली युवती की बरात रविवार रात बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के घोरहा के लाला का पुरवा डेरा से आई थी। द्वारचार की रस्म के दौरान दूल्हे को कार से उतारते समय देवरी निवासी कार चालक शुभम तिवारी ने 2100 रुपये नेग की मांग की। वर पक्ष ने केवल 500 रुपये देकर टरका दिया।
इससे नाराज चालक शुभम तिवारी ने नशे में रात को गाली-गलौज और हंगामा भी किया। सभी रस्में रात को पूरी होने के बाद सोमवार दोपहर विदाई हो रही थी। तभी दुल्हन को कार में बैठाकर चालक ने फिर से दुल्हन के भाई और राजकली से नेग की मांग को लेकर विवाद किया। ग्रामीणों व बरातियों ने चालक को समझाने का प्रयास किया। मौका पाकर बीच कार में बैठी दुल्हन को लेकर चालक गांव से भाग निकला। उसे करीब गांव से करीब 500 मीटर दूर ग्रामीणों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। दूसरी कार से दुल्हन की विदाई कराई गई। थानाध्यक्ष धनंजय सरोज ने बताया कि समझौता हुआ है। चालक को चेतावनी देकर छोड़ा गया है। (संवाद)