फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The drainage system will be improved, drain construction will be done with an expenditure of Rs 22 lakh.

Fatehpur News: जलनिकासी की व्यवस्था होगी बेहतर, 22 लाख से होगा नाली निर्माण

Wed, 28 Jan 2026 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
The drainage system will be improved, drain construction will be done with an expenditure of Rs 22 lakh.
खागा। नगर पंचायत क्षेत्र के दो वार्डों में जलनिकासी की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाई जाएगी। वार्ड संख्या तीन सुजान नगर (लौकियापुर) और वार्ड संख्या सात शिव नगर (पांभीपुर) में 22 लाख 60 हजार 327 रुपये की लागत से नाली निर्माण कार्य कराया जाएगा। नगर पंचायत की ओर से कराए जाने वाले इन कार्यों को छह माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नाली के निर्माण से बरसात के मौसम में होने वाली जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वार्ड संख्या तीन सुजान नगर में बरातघर से चौराहे तक नाली का निर्माण कराया जाएगा। इस कार्य में 12 लाख 51 हजार 445 रुपये की धनराशि खर्च होगी। इसी प्रकार वार्ड संख्या सात शिव नगर में राधेलाल के खेत से दईया तालाब तक नाली का निर्माण कराया जाएगा। इस कार्य में 10 लाख 8 हजार 882 रुपये की धनराशि तय है। दोनों कार्यों की समयावधि छह माह निर्धारित की गई है जिससे यह कार्य समय पर पूरा हो सके।
विज्ञापन

चौड़ाखेर निवासी संदीप दुबे ने कहा कि बरसात के दिनों में क्षेत्र में पानी भर जाने की समस्या समाप्त हो जाएगी। कैनाल रोड निवासी संजय पांडेय ने बताया कि गंदे पानी के जमाव से बीमारियों के फैलने का भय बना रहता था। अब स्थिति में सुधार होगा। प्रवीण पांडेय ने वर्षों से की जा रही नाली निर्माण की मांग के पूरी होने की उम्मीद जताई। अधिवक्ता केश चंद्र मिश्रा और रामबरन सिंह ने भी घरों के पास पानी भरने की परेशानी बताते हुए कहा कि नाली बनने से आवागमन सुगम हो जाएगा। क्षेत्रवासियों का मानना है कि इन विकास कार्यों से न केवल सफाई व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि बरसात के मौसम में होने वाली अनेक परेशारियों से भी काफी हद तक निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलनिकासी की व्यवस्था होगी मजबूत
नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी देवहूति पांडेय ने बताया कि नाली निर्माण कार्यों के माध्यम से दोनों वार्डों की जलनिकासी व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। इससे लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या से स्थायी निजात मिलेगी। कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed