फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The doctor stopped the post-mortem after seeing the injury on his body in suicide

खुदकुशी में शरीर पर चोट देख डॉक्टर ने रोका पोस्टमार्टम

Thu, 21 Nov 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
The doctor stopped the post-mortem after seeing the injury on his body in suicide
फतेहपुर। जहानाबाद थाना क्षत्र के जाफरपुर सिठर्रा गांव में कटहल के पेड़ पर फांसी लगा लेने वाले दुष्कर्म आरोपी के शरीर पर चोट का निशान देख पोस्टमार्टम रोक दिया गया। अब इस मामले में डाक्टरों का पैनल गुरुवार को पोस्टमार्टम करेगा। थाने से पंचनामा भरने वाले दरोगा को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन

जाफरपुर सिठर्रा गांव निवासी गजराज का बेटा सुनील उर्फ कंपनी(25) का परिवार प्रयागराज में रहता है। वहीं मजदूरी कर भरण पोषण करता था। एक साल पहले सुनील पर एक महिला से दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। केस की मंगलवार को तारीख लगी थी। वह प्रयागराज से तारीख करने के लिए तीन दिन पहले गांव आया था। उसका गांव में बाग में गमछे के फंदे में शव लटका मिला। पुलिस ने वीडियो रिकार्डिंग में शव को उतारा था। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने बुधवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के समय डॉक्टर को शरीर पर चोट का निशान दिखा। पंचनामे में चोट दर्ज नहीं थी। डाक्टर ने पंचनामा भरने वाले दरोगा को बुलावा भेजा। दरोगा के पहुंचने में देरी होने से पोस्टमार्टम रोक दिया गया। थानेदार ज्ञान सिंह यादव ने बताया कि सुनील को केस में सजा होने वाली थी। इसी वजह से फांसी लगाई होगी। वीडियो रिकार्डिंग कराई गई है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed