{"_id":"691f6d62ef29f1af5d017369","slug":"the-dm-listened-to-the-students-pain-and-directed-the-thariyanv-police-station-in-charge-to-take-action-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-144278-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: डीएम ने छात्रा की सुनी पीड़ा, थरियांव थानाध्यक्ष को कार्रवाई के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: डीएम ने छात्रा की सुनी पीड़ा, थरियांव थानाध्यक्ष को कार्रवाई के दिए निर्देश
विज्ञापन
फोटो-22-माता-पिता के साथ जिलाधिकारी से शिकायत करने आई पीड़ित छात्रा नौशीन। संवाद
फतेहपुर। निजी अस्पताल में भर्ती छात्रा नौशीन दर्द से परेशान है लेकिन शिक्षा विभाग को उसका दर्द नहीं दिख रहा है। बृहस्पतिवार को छात्रा को लेकर माता सोनी और पिता याकूब डीएम रविंद्र सिंह की ड्योढ़ी पर पहुंचे। यहां डीएम ने उसकी हालात देखकर थरियांव थाना प्रभारी को फोन कर कार्रवाई की बात कही। इसके बाद चौकी प्रभारी हसवा ने पीड़िता और उसके माता-पिता को चौकी बुलाया है।
गौरतलब है कि थरियांव थाना क्षेत्र के करमपुर सांड़ा गांव निवासी याकूब की बेटी नौशीन सोमवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय लतीफपुर भिटौरा गई थी। वह कक्षा आठ की छात्रा है। होमवर्क पूरा न होने पर अंग्रेजी शिक्षक ने प्लास्टिक के मोटे पाइप से उसकी गदेली पर 25-30 वार कर दिए।
छात्रा का दावा है कि इस दौरान स्कूल में स्टाफ मौजूद था लेकिन किसी ने उसे नहीं बचाया। इससे गदेली काली पड़ गई, सूजन आ गई और हाथ में पस भर गया। अब ऑपरेशन तक की नौबत है।
विज्ञापन
शहर के शांतिनगर स्थित रामरतन मेमोरियल अस्पताल के बेड नंबर 14 पर छात्रा नौशीन का इलाज हो रहा है। संभव है कि बृहस्पतिवार रात उसका ऑपरेशन किया जाए।
हर हाल में होनी चाहिए कार्रवाई
प्रधान संघ अध्यक्ष नदीमुद्दीन उर्फ पप्पू ने कहा कि शिक्षा विभाग मामले की लीपापोती में जुटा है। विद्यालय के स्टाफ और बच्चे वायरल वीडियो में यह कहते नजर आए कि छात्रा सोमवार को स्कूल आई ही नहीं थी। माता-पिता का दावा है कि नौशीन स्कूल गई थी और वहीं पिटाई की गई। ऐसे में शिक्षक को बर्खास्त कर सख्त कार्रवाई की जाए।
शिक्षक बोला- मामले की जांच करा ली जाए
सहायक अध्यापक अरुण कुमार का कहना है कि वह बीएलओ ड्यूटी में लगे हैं। केवल विद्यालय में उपस्थिति दर्ज कराने जाते हैं और फिर एसआईआर कार्य निपटाते हैं। छात्रा नौशीन सोमवार को विद्यालय आई ही नहीं थी। छात्रा के हाथ में एक पखवारे से दाना था जिसकी सिंकाई रसोइया कर रही थी। पिटाई का आरोप गलत है। जांच होने पर सच्चाई सामने आ जाएगी।
समिति नहीं बनाऊंगी, मैं खुद करूंगी जांच
बेसिक शिक्षाधिकारी भारती त्रिपाठी ने कहा कि छात्रा नौशीन की पिटाई के मामले की उन्हें जानकारी है। वह खुद मामले की जांच करेंगी। अगर शिक्षक दोषी है तो उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
दोनों पक्षों को आमने-सामने बुलाएंगे
थाना प्रभारी थरियांव राजेंद्र सिंह ने कहा कि अभी तक पीड़ित पक्ष थाने आया ही नहीं था। बुधवार को शिक्षक और उनके साथी थाने आए थे। पीड़ित पक्ष को बुलवाया गया था लेकिन वह नहीं पहुंचे। शुक्रवार को दोनों पक्षों को थाने बुलवाया जाएगा। हसवा चौकी प्रभारी विद्यालय पहुंचकर छात्रों और अन्य कर्मचारियों से बयान लिए हैं। बयान के आधार पर छात्रा नौशीन की पिटाई नहीं की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।