{"_id":"69ed0b81d8fe6d36d202d4d4","slug":"the-dm-and-sp-increased-the-enthusiasm-of-the-recruits-by-serving-them-thali-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-153483-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: डीएम और एसपी ने रिक्रूटों को थाली परोस बढ़ाया उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: डीएम और एसपी ने रिक्रूटों को थाली परोस बढ़ाया उत्साह
विज्ञापन
फोटो-06-पुलिस लाइन में रिक्रूटों को खाना पराेसती डीएम निधि गुप्ता वत्स। स्रोत पुलिस
फतेहपुर। दीक्षांत परेड समारोह से पूर्व शुक्रवार रात रिक्रूटों के लिए बड़ा खाना व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पुलिस लाइन में डीएम निधि गुप्ता वत्स और एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने रिक्रूटों को थाली परोसकर उनका उत्साह बढ़ाया।
पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में रिक्रूट आरक्षियों के लिए पारंपरिक बड़ाखाना आयोजित हुआ। यहां प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूटों को अधिकारियों ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। रिक्रूटों ने बाह्य परीक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया और 11 माह का प्रशिक्षण पूरा किया।
डीएम निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि प्रशिक्षण ही भविष्य में चुनौतियों से निपटने का आधार बनता है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने अपने अनुभव साझा करते हुए आरक्षियों को कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा, ईमानदारी व अनुशासन के साथ करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सीडीओ पवन कुमार मीना और एडीएम अविनाश त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर 12 वाहिनी पीएसी लाइन में सेनानायक मनोज कुमार अवस्थी की ओर से भी बड़ाखाना व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पुलिस व पीएसी लाइन में रिक्रूटों की पासिंग आउट परेड रविवार को होगी।