{"_id":"57cdc2fc4f1c1b7f2f3178e3","slug":"the-death-of-a-child-from-the-collision-of-container","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर की टक्कर से बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर की टक्कर से बच्ची की मौत
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Tue, 06 Sep 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
थरियांव थाना में बच्ची की मौत के बाद बेसुध मां रुकमणी को सांत्वना देती अन्य महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थरियांव नेशनल हाईवे के पूर्वी बाईपास पर मां के साथ पैदल सड़क पार करते वक्त पांच साल की बच्ची को कंटेनर ने कुचल दिया। मां दौड़कर सड़क पार हो गई थी, लेकिन हादसा देख बेसुध होकर गिर पड़ी। भाग रहे कंटेनर को ग्रामीणों ने कुछ दूरी पर पकड़ लिया और चालक को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
यह हादसा सोमवार की दोपहर साढ़े 11 बजे हुआ। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के टिकरी गांव के राकेश कुमार की कई साल पहले मौत हो चुकी है। राकेश की दो बहनें थरियांव थाना क्षेत्र में ब्याही है। राकेश की पत्नी रुक्मिणी रविवार को बहरामपुर गांव में ब्याही बड़ी ननद के घर आई थी। बड़ी ननद के घर एक रात रुकने के बाद वह थरियांव कस्बे मेें ब्याही छोटी ननद सीमा के घर जा रही थी।
विज्ञापन
कस्बे के पूर्वी बाईपास को रुक्मिणी दौड़ कर पार कर गई जबकि साथ चल रही बेटी पारो (5) इलाहाबाद से कानपुर की ओर जा रहे कंटेनर की चपेट में आकर कुचल गई। थरियांव एसओ अरविंद कुमार गौतम ने बताया कि रुक्मिणी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन