फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The conference criticized the decision of the captive

सम्मेलन में नोट बैंदी के फैसले की आलोचना

Wed, 28 Dec 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला, फतेहपुर
अमर उजाला, फतेहपुर Updated Wed, 28 Dec 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
The conference criticized the decision of the captive
मिचकी में आयोजित सपा के सम्मेलन में बोलते घाटमपुर विधायक इंद्रजीत कोरी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 सपा के सदर विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार को हंसवा ब्लाक की मिचकी ग्राम सभा में हुआ। मुख्य अतिथि घाटमपुर विधायक इंद्रजीत कोरी ने हर-हर मोदी, घर-घर खोदी का नारा देकर नोटबंदी के फैसली की आलोचना की।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि नोटबंदी ने गरीबों को और अधिक गरीब बना दिया है। घर में संकट के वक्त इस्तेमाल के लिए रखे जाने वाले रुपये निकलवाकर बैंक में डलवा दिए गए। अब वही गरीब अपना रुपया निकालने के लिए लाइन लगाने को मजबूर है। उन्होंने बसपा को पत्थरों के हाथी वाली पार्टी करार दिया। जहानाबाद विधायक मदन गोपाल वर्मा ने कहा कि अखिलेश यादव अब तक के सबसे सफल मुख्यमंत्री साबित हुए हैं। उन्होंने चुनावी घोषणा पत्र से अधिक कार्य कराए हैं।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष रामशरण यादव ने कहा कि नोटबंदी कर केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के विकास की गति रोकने की साजिश की थी, लेकिन वह सफल नहीं हो पाई। सदर प्रत्याशी चेयरमैन चंद्रप्रकाश लोधी ने कहा कि उन्हें मौका मिला, तो अन्य क्षेत्रों की तरह यहां भी विकास की गंगा बहेगी।  सम्मेलन की अध्यक्षता पुत्तन उर्फ देवेंद्र लोधी एवं संचालन कपिल यादव ने किया। इस मौके पर वीरेंद्र यादव, राफेराना, मंजर यार, केतकी सिंह, रीता प्रजापति, रवींद्र यादव, तनवीर हैदर, शकील अकबर, इंद्रसेन सिंह यादव, राजेंद्र यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed