फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The commotion in the building industry and development center

उद्योग केंद्र और विकास भवन में किया हंगामा

Sat, 13 Aug 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Sat, 13 Aug 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
The commotion in the building industry and development center
सदर अस्पताल बंद कराते राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारी एवं सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने हड़ताल के दूसरे दिन गुरुवार को जिला अस्पताल में हंगामा किया। प्रस्तावित इस कार्यक्रम के तहत अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था सुबह 11 बजे तक ठप रही। इसके बाद हड़तालियों की टीम जिला उद्योग केंद्र और विकास भवन पहुंची, जिससे दोनों दफ्तरों में अफरातफरी मच गई। बाद में कर्मचारियों ने नहर कालोनी में धरना देकर मांगे पूरी न होने पर प्रदेश सरकार को सबक सिखाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन



स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, नर्सें और फार्मासिस्ट आंदोलन में शामिल हैं। इसके तहत 11 व 12 अगस्त को इन्हें सुबह आठ से 11 बजे तक काम का बहिष्कार करना था। काम करने की शिकायत पर हड़ताली कर्मचारी सुबह नौ बजे सदर अस्पताल पहुंचे। इनके पहुंचते ही हड़ताल में शामिल संगठनों के कर्मचारी बाहर निकल आए, जिससे ओपीडी का काम ठप हो गया। इसके बाद कर्मचारी जिला उद्योग केंद्र पहुंचे, यहां पर प्रबंधक नहीं थे। यहां के कर्मचारियों को साथ लेकर हड़ताली कर्मचारी विकास भवन पहुंचे, यहां पर परिषद में शामिल कर्मचारियों को बाहर निकाला।
विज्ञापन



कर्मचारियों का जत्था नहर कालोनी पहुंचा। इस दौरान धरनास्थल पर कर्मचारी नेताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जहर उगला। परिषद के पूर्व जिला मंत्री हृदयेश श्रीवास्तव ने कर्मचारियों को हडताल की सफलता के गुर बताए। परिषद जिलाध्यक्ष अशोक कुमार ने धरने में शामिल कर्मचारियों का आभार जताया। नलकूप तकनीकी संघ के जिला मंत्री राम सिंह ने आल्हा के माध्यम से मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव पर कटाक्ष किया। अमीन संघ के कोषाध्यक्ष राकेश कुमार ने आजादी के बाद लुटाया देश का धन चौराहे पर गीत के माध्यम से सांसद, विधायकों पर कटाक्ष किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिषद के जिला मंत्री विनोद कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बिना शासनादेश जारी हुए कर्मचारियों का आंदोलन खत्म होने वाला नहीं है। उन्होंने कर्मचारियों का हौसला आफजाई की। इस मौके पर नर्सेज संघ की हीरामनी, आशा बहू संघ की गीता कुमारी, डिप्लोमा इंजीनियर संघ के राजेश सिंह, फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष सिंह, श्वेता त्रिपाठी, राजसेन श्रीवास्तव, अनिल मिश्रा, विवेक द्विवेदी, रत्नेश पांडेय आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed