{"_id":"6a8b4a1aae9f7dea490108c7","slug":"four-city-ponds-to-be-revamped-at-a-cost-of-160-crore-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-160983-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: 1.60 करोड़ से संवरेंगे शहर के चार तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: 1.60 करोड़ से संवरेंगे शहर के चार तालाब
विज्ञापन
फतेहपुर। नगर पालिका फतेहपुर ने शहर के चार तालाबों के सुंदरीकरण के लिए शासन को 1.60 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है। बजट मिलने के बाद तालाबों के सुंदरीकरण का काम शुरू कराया जाएगा। प्रस्ताव में मुराइनटोला, शांतिनगर, राधानगर और अजगंवा स्थित तालाब शामिल हैं।
तालाबों पर लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न कार्य कराए जाएंगे। तालाब में उतरने के लिए सीढ़ियों का निर्माण कराया जाएगा। सुबह और शाम टहलने वालों के लिए पाथ-वे बनाया जाएगा। बेहतर वातावरण के लिए फलदार और छायादार पौधों का रोपण भी किया जाएगा।
पाथ-वे समेत पूरे परिसर में आकर्षक लाइटिंग कराई जाएगी। इससे शाम के समय तालाब की सुंदरता और निखरेगी। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि योजना का उद्देश्य केवल तालाबों का सौंदर्य बढ़ाना नहीं बल्कि जल संरक्षण को भी बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
इसके तहत तालाबों की सफाई के साथ मिट्टी के कटान को रोकने के लिए उसे पक्का भी कराया जाएगा। इससे जल संचयन के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।