फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The coldest day of the year Aakiri

साल का अाखिरी दिन रहा सबसे ठंडा

Sun, 01 Jan 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Sun, 01 Jan 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
The coldest day of the year Aakiri
बिंदकी बस स्टाप में आग तापते लोग - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 साल के आखिरी दिन ठंड का रिकार्ड टूट गया। शनिवार को इस मौसम का सबसे अधिक ठंडा दिन रहा। गर्म कपड़ा पहनने के बाद भी ठिठुरन बनी रही। अधिकारी व कर्मचारी दफ्तरों में ठंड से कांपते दिखाई दिए। दूसरे दिन भी सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। बूढ़े और बच्चे घरों में दुबके रहे। बाहर निकलने वाले ठिठुरते दिखे। उधर, ठंड से शहर में दो और लोगों की मौत हुई है।
सुबह से ही लोगों को बर्फीली हवाओं का सामना करना पड़ा। लोग देर तक रजाई में घुसे रहे। दरवाजे पर ही आग जलाकर लोग तापते रहे। सार्वजनिक स्थानों में दिनभर अलाव जलते रहे। गरीब मजदूर भी अलाव के पास बैठ कर ठंड दूर करते दिखाई दिए। शहर के आवास विकास कालोनी निवासी 60 वर्षीय अरुण कुमार श्रीवास्तव की ठंड से मौत हो गई। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के युवा जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ठंड से पेट में दर्द हुआ। इलाज के लिए एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने हालत गंभीर देख कर कानपुर के लिए रेफर कर दिया। नर्सिंग होम से कुछ ही दूर जाने के बाद मौत हो गई। इसी प्रकार हरिहरगंज निवासी 63 वर्षीय भगवान प्रसाद श्रीवास्तव की ठंड से सुबह ही हालत बिगड़ गई। परिजनों ने आग जलाकर उनको राहत पहुंचाई। कुछ देर तो ठीक रहने के बाद अचानक पेट में दर्द हुआ। चित्रांश महासभा के उपाध्यक्ष रामजी श्रीवास्तव ने बताया कि इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन



 ठंड की वजह से ट्रेन सेवाएं पूरी तरह से बाधित रहीं। अप लाइन की मथुरा एक्सप्रेस रद्द रही। डाउन की हावड़ा जोधपुर व कालका मेल दूसरे दिन स्टेशन पर आई। हावड़ा-दिल्ली रूट की अन्य ट्रेन भी देरी से स्टेशन पहुंचीं। यात्री प्रतीक्षालय, प्लेटफार्म में बैठ कर इंतजार करते रहे। पूरब की ओर जाने वाली हावड़ा जोधपुर 29 घंटा, कालका 24 घंटा, मुरी साढ़े चार घंटा, जयपुर इलाहाबाद 17 घंटा, प्रयागराज 11 घंटा, संगम साढ़े नौ घंटा, जोधपुर हावड़ा साढ़े आठ घंटा और नंदन कानन नौ घंटा देरी से स्टेशन पहुंची। इसी प्रकार पश्चिम की ओर जाने वाली इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस रद्द रही। तूफान नौ घंटा, महानंदा छह घंटा, कालका साढ़े चार घंटा, मुरी 10 घंटा, जोधपुर-हावड़ा तीन घंटा देरी से प्लेटफार्म पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन



लशनिवार को लगातार तीसरे दिन नगर समेत ग्रामीण अंचलों में हाड़कंपाऊ ठंड और कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। नगरों से अधिक गांवों में ठंडक पड़ रही है। जंगली पशु-पक्षी आबादी के आसपास मंडराने लगे हैं। रात को तो गांव के अंदर घुस आते हैं। किसान अधिक ठंड पड़ने से खेतों की निराई, गुड़ाई, सिंचाई नही कर पा रहे हैं। किसान चंद्रकिशोर राम लखन और बिहारी ने बताया कि इस मौसम की अत्याधिक ठंड तीन दिनों से जारी है। ठंड के कारण खेती बाड़ी का काम नहीं हो रहा है। मवेशी भी ठंड से बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed