फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Elderly man's body found hanging inside the house.

Fatehpur News: घर के अंदर फंदे से लटका मिला वृद्ध का शव

Mon, 24 Aug 2026 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Elderly man's body found hanging inside the house.
खखरेरू। थाना क्षेत्र के पौली गांव में रविवार सुबह बुजुर्ग का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

पौली गांव निवासी मोहम्मद साबिर (65) प्रतिदिन सुबह करीब चार बजे पड़ोसियों के साथ नमाज के लिए जाते थे। रविवार को वह नमाज के लिए नहीं पहुंचे तो साथियों को चिंता हुई। पड़ोसी उन्हें बुलाने घर पहुंचे। यहां आंगन में लगे जाल के सहारे रस्सी के फंदे से उनका शव लटक रहा था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
वृद्ध की पत्नी शनिवार को रिश्तेदारी में रामपुर गई थी। घटना के समय घर में वृद्ध के साथ उनकी बड़ी बहू गुलफ्शा बानो मौजूद थी। वृद्ध का बड़ा बेटा शाहिद सऊदी अरब में है। अन्य दो बेटे कासिम और राशिद परिवार के साथ गुजरात के सूरत शहर में रहते हैं।
विज्ञापन

पिता की मौत की सूचना पर दोनों बेटे सूरत से घर के लिए रवाना हो गए हैं। थानाध्यक्ष सतपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
फंदे से महिला का शव लटका मिला
फतेहपुर। फंदे से एक महिला का रविवार को शव लटका मिला। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खांडेदेवर निवासी नफीस की पत्नी अलीशा उर्फ निशा (35) का सुबह कमरे में छत पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। कोतवाल शैलेष सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed