फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fraudsters opened a jewelry shop and fled with pledged jewelry worth lakhs.

Fatehpur News: सराफा की दुकान खोलकर ठग लाखों के गिरवी जेवर लेकर भागे

Mon, 24 Aug 2026 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Fraudsters opened a jewelry shop and fled with pledged jewelry worth lakhs.
फतेहपुर। सराफा की दुकान खोलकर ठग लोगों के लाखों रुपये के जेवर लेकर भाग गए। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सर्विलांस के जरिये जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मवईया जमालपुर गांव निवासी शिवलाल, ओमप्रकाश और पुनई ने बताया कि उन्हें रुपये की आवश्यकता थी। कोतवाली क्षेत्र के बिसौली मोड़ पर दशरथ उर्फ सोनापति सराफा की दुकान संचालित करता था। शहर के पत्थरकटा निवासी गंगाराम उसका साझीदार था। दोनों ने बिसौली निवासी अवधेश की दुकान किराये पर ले रखी थी।
विज्ञापन

करीब दो माह पहले तीनों ने दशरथ की दुकान पर 25 से 30 लाख रुपये के जेवर गिरवी रखे थे। जेवर गिरवी रखने के बाद दशरथ ने रुपये देने के लिए अगले दिन बुलाया। इसके बाद दुकान बंद कर दोनों भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के पास बिसौली, जमालपुर, कसेरूवा, परमतपुरवा समेत कई लोगों के जेवर गिरवी रखे हैं। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed