{"_id":"559703db83edc1cb8cebccd76303b430","slug":"the-center-has-18-million-to-40-million-compensation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र ने 18 करोड़ 40 लाख मुआवजा दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र ने 18 करोड़ 40 लाख मुआवजा दिया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
जिले के किसानों के लिए केंद्र सरकार अब तक 18 करोड़ 40 लाख रुपये की मुआवजा राशि भेज चुकी है, लेकिन प्रदेश सरकार चेकें देने में हीलाहवाली कर रही है। यह बात जिले की सांसद व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने नुक्कड़ सभाओं में कहीं। उन्हाेंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों, जन कल्याणकारी योजनाओं का बखान किया।
विज्ञापन
सोमवार को केंद्रीय मंत्री साध्वी ने जोनिहां कस्बे के हनुमान मंदिर में माथा टेकने के बाद दरियाबाद, हिंतापुर, कुनुवा का डेरा, अजमतपुर, तपनी, मड़फा, अकिलाबाद, बेनू आदि गांव में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। यहां उन्होंने अपने आपको एक गरीब किसान मजदूर की बेटी बताते हुए कहा कि वह किसानो व गरीबों के दर्द को जानती हैं। अखिलेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि गुंडाराज कायम है। बहू बेटियोें की अस्मत खतरे में है। आए दिन लूट, हत्याओं, बलात्कार की घटनाएं घटित हो रही हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। केंद्र सरकार से किसानों को भेजे गए मुआवजे की धनराशि का सही सर्वे न कराकर वितरण कराने में प्रदेश की सरकार पूरी तरह नाकाम है। साध्वी ने केंद्र सरकार की अटल पेंशन, बेटी के शादी में अनुदान आदि तमाम योजनाओं व मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उनके साथ अनिल गुप्ता चार्ली, राजेंद्र पटेल, अवधेश मिश्रा, सुल्तान सिंह, सुरेंद्र सिंह, बीरेंद्र तिवारी, नरेंद्र मिश्रा, बलराम सिंह, महेंद्र सिंह, गप्पू गुप्ता आदि दर्जनों भाजपाई शामिल रहे।
विज्ञापन