{"_id":"69654d4dcf2b3da5360d2640","slug":"the-car-collided-with-a-vehicle-and-went-into-the-other-lane-collided-with-a-truck-and-overturned-six-times-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-147284-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: वाहन से टकराकर दूसरी लेन में पहुंची कार ट्रक से भिड़ी, छह बार पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: वाहन से टकराकर दूसरी लेन में पहुंची कार ट्रक से भिड़ी, छह बार पलटी
विज्ञापन
फोटो-29- थरियांव हाइवें में दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार। संवाद
थरियांव (फतेहपुर)। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर सोमवार दोपहर तेज रफ्तार एसयूवी कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकराकर दूसरे लेन में पहुंच गई। इसी बीच तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार फिर से उसी लेन में पहुंच गई। 45 सेकंड के इस हादसे में कार हाईवे पर छह बार पलटी और ट्रक भी पलट गया। हादसे में कार सवार मेरठ मेडिकल कॉलेज में तैनात डॉक्टर दंपती बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद करीब 30 मिनट तक वाहनों की कतारें लगी रहीं।
थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि हरियाणा के पानीपत निवासी मनीष पत्नी पल्लवी के साथ कार से बनारस सेमिनार में शामिल होने जा रहे थे। दंपती मेरठ मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर तैनात हैं।
कानपुर-प्रयागराग हाईवे पर जयसिंहपुर मोड़ के पास 150 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही कार सामने चल रहे ट्रक से टकरा गई और डिवाइडर पार कर प्रयागराज से कानपुर की लेन में पहुंच गई। उधर से आ रहे ट्रक से टकराने के बाद कार फिर पलटी और डिवाइडर पार कर अपनी लेन में आ गई। हादसे के दौरान कार के एयरबैग खुल गए। इस दौरान ट्रक भी अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 45 सेकंड के इस हादसे में कार करीब छह बार हाईवे पर पलटी। टक्कर और पलटने से कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों लेनों में लंबा जाम लग गया। पुलिस ने हाइड्रा की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर करीब 30 मिनट में यातायात बहाल किया।
हादसे में कार सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज जारी है। हादसे के बाद करीब 30 मिनट पर हाईवे पर जाम लगा रहा।