{"_id":"645bf80c03cab7da4501b545","slug":"the-bullies-captured-the-land-by-reaping-the-crops-fatehpur-news-c-12-1-225934-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दबंगों ने फसल काटकर जमीन पर किया कब्जा, मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दबंगों ने फसल काटकर जमीन पर किया कब्जा, मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की
Thu, 11 May 2023 01:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Thu, 11 May 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
फतेहपुर जिले में दबंगों ने महिला की फसल काटकर जमीन पर कब्जा कर लिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। खखरेरू क्षेत्र के तक्कीपुर निवासी स्व. रामहरी सिंह की पत्नी विजय सिंह ने एसपी से शिकायत में बताया कि वह 15 अप्रैल को परिवार से मिलने कानपुर गई थी। इसी बीच 18 और 19 अप्रैल के बीच गांव के आनंद सिंह उर्फ बाबू सिंह, सुखनिधान सिंह चोरी से गेहूं की फसल कटवा ले गए।
विज्ञापन
उसके फार्म हाउस का ताला तोड़कर होटल खोल लिया। बेटा दिनेश सिंह मौके पर पहुंचा। बेटे को जान से मारने की धमकी दी। दोनों हत्या के मामले में नामजद आरोपी हैं। इसके पहले चोरी से उसके सागौन के पेड़ कटवाकर लकड़ी गायब कर चुके हैं। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि चोरी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन