{"_id":"63027821a4de857bbc29f146","slug":"the-body-was-found-again-in-the-canal-near-kanpurwa-on-the-second-day-fatehpur-news-knp7139121183","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में कनपुरवा के पास दूसरे दिन फिर मिली एक लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में कनपुरवा के पास दूसरे दिन फिर मिली एक लाश
विज्ञापन
रक्षपालपुर। निचली गंगा नहर में कनपुरवा के पास रविवार दोपहर एक और शव ग्रामीणों ने देखा। शव कई दिन पुराना होने के कारण क्षत-विक्षत हो चुका था। सूचना पर पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और शव गृह भेजा।
शव की पहचान नहीं हो सकी है। शनिवार को कनपुरवा पुल के पास नहर में एक 42 वर्षीय व्यक्ति का शव पुलिस को मिला था। जिसकी पहचान छोटू पासवान निवासी जमकोईली थाना किशनपुर के रूप में हुई थी।
रविवार दोपहर पुल के पास दूसरा शव बहकर आया और किनारे फंस गया। ग्रामीणों को बदबू महसूस हुई, तो नहर में जाकर देखा। इसकी खबर खखरेरू पुलिस को दी गई।
एसएसआई बृजेश यादव मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। उन्होंने बताया कि शव पुरुष का है। उसके दाहिने हाथ में एक राखी बंधी हुई और हाथ की उंगलियां नहीं हैं।
विज्ञापन
शव कई दिन पुराना होने के कारण उसकी पहचान नहीं की जा सकी है। शव पर एक भी कपड़ा नहीं था। उसकी उम्र करीब 27 वर्ष होने का अनुमान है।