फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The body of the missing e-rickshaw driver was found after he was murdered.

Fatehpur News: लापता ई-रिक्शा चालक का हत्या कर फेंका शव बरामद

Sat, 18 Oct 2025 02:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
The body of the missing e-rickshaw driver was found after he was murdered.
फोटो-70- नीरज निषाद। फाइल फोटो
हुसैनगंज। लापता ई-रिक्शा की चालक का शव शुक्रवार शाम नहर की झाड़ियों में पड़ा मिला। परिजन हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच के लिए पहुंची। प्रथम दृष्टया ई-रिक्शा लूट के लिए चाकू से गोदकर हत्या किए जाने की आशंका है। क्योंकि शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी मिले हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के देवरानार गांव के नीरज (26) ई-रिक्शा चलाता था। वह बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे ई-रिक्शा लेकर घर से निकला था। वह शाम तक घर नहीं पहुंचा। परिजन उसकी पूरी रात तलाश करते रहे। चाचा बाबूराम ने शुक्रवार दोपहर थाने में भतीजे के ई-रिक्शा समेत लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

गांव से करीब 10 किलोमीटर दूर रहिमालन का पुरवा गांव में शाम करीब सवा पांच बजे चरवाहों ने नहर पुल की झाड़ियों में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नीरज के परिजन को बुलाया। परिजन ने नीरज के रूप में शव की शिनाख्त की। मौके पर ई-रिक्शा का पता नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि धारदार हथियार या चाकू से गोदकर ई-रिक्शा चालक की हत्या की गई है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।



18 माह पहले युवक ने खरीदा था ई-रिक्शा
भाई छोटू ने बताया कि 18 माह पहले भाई ने ई-रिक्शा खरीदा था। प्रतिदिन ई-रिक्शा से चार से पांच सौ रुपये कमा लेता था। छोटू के मुताबिक किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। सबसे बड़ा भाई था। उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं थे। भाई की हत्या की वजह मालूम नहीं हैं।

फोटो-70- नीरज निषाद। फाइल फोटो

फोटो-70- नीरज निषाद। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed