फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The body of a youth who drowned while bathing in the Yamuna was found after 27 hours.

Fatehpur News: यमुना में नहाते समय डूबे युवक का शव 27 घंटे बाद मिला

Mon, 23 Mar 2026 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
The body of a youth who drowned while bathing in the Yamuna was found after 27 hours.
फोटो-30- अमित कुमार लोधी फाइल फोटो- स्रोत परिजन - फोटो : स्रोत : विभाग
किशनपुर। यमुना में नहाते समय डूबे युवक का करीब 27 घंटे के बाद शव उतराने पर एसडीआरएफ ने बाहर निकाला। शव मिलने की जानकारी पर परिजन बेहाल हो गए।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के धर्मदासपुर गांव निवासी अमित कुमार लोधी (22) रविवार दोपहर पांच दोस्तों के साथ ट्रैक्टर और लोडर लेकर बांदा में भूसी लेने जा रहा था। किशनपुर थाने के दादों पुल के पास सभी यमुना नदी में नहाने चले गए थे। तभी अमित डूब गया था।
गोताखोरों ने तलाश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। सोमवार सुबह लखनऊ एसडीआरएफ की टीम ने शुरू की। करीब 27 घंटे के बाद डूबने वाली जगह से 500 मीटर दूर एकडला गांव के पास अमित का शव नदी में उतराता मिला।
विज्ञापन

एसडीआरएफ ने शव नदी से बाहर निकाला। परिजन ने बताया कि अमित की मां का निधन उसके बचपन में हो गया था। इसके बाद वह बुआ रामसखी के घर थरियांव में रहकर बड़ा हुआ। अमित पॉलेसर चलाने का काम करता था। करीब एक सप्ताह से दोस्तों के साथ धान का भूसी व पॉलिस ढुलाई का काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed