{"_id":"69332e1a028a04b13d0e23b4","slug":"the-body-of-a-woman-who-had-married-for-love-was-found-hanging-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-145065-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: प्रेम विवाह करने वाली महिला का फंदे से शव लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: प्रेम विवाह करने वाली महिला का फंदे से शव लटका मिला
विज्ञापन
फतेहपुर। धाता थाना क्षेत्र के लिहई गांव में बृहस्पतिवार रात महिला फंदे से लटक गई। मामा ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ चालू की है।
गांव निवासी मधु देवी (28) ने सितंबर 2018 में गांव के योगेंद्र रैदास से प्रेम विवाह किया था। पुलिस के मुताबिक योगेंद्र ओर मधु के बीच आपस में रात को विवाद हुआ। विवाद बाद ही कमरे में पंखे के कुंडे पर मधु फंदे से लटक गई।
पोस्टमार्टम हाउस में महिला के मामा महेश कुमार ने बताया कि भांजी को दामाद दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। तीन वर्ष पूर्व भांजी के पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसका परिवार को क्लेम मिला था। क्लेम की रकम में हिस्सा मांगने का दामाद दबाव बनाता था।
विज्ञापन
इसी वजह से भांजी की हत्या कर शव फंदे से लटका दिया है। उनकी कोई संतान नहीं थी। सीओ प्रमोद कुमार शुक्ला मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।