फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The body of a teenager missing for three days was found hanging.

Fatehpur News: तीन दिन से लापता किशोर का शव फंदे से लटका मिला

Fri, 13 Feb 2026 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
The body of a teenager missing for three days was found hanging.
फाइल फोटो-32-रामायण। स्रोत परिजन
अमौली। चांदपुर थाना क्षेत्र के बरमपुर गांव में तीन दिन से लापता किशोर का शव पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। जंगल चारा काटने जा रहीं महिलाओं ने शव देखकर शोर मचाया तो ग्रामीणों की भीड़ जुट गए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के केवटरा निवासी जुगुल किशोर का पुत्र रामायण निषाद (15) एक गेस्ट हाउस में काम करता था। वह नौ फरवरी की दोपहर घर से निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। उसका चार किलोमीटर दूर बरमपुर गांव में मनोज प्रजापति के गन्ने के खेत पर नीम के पेड़ पर शव रस्सी के फंदे से लटका देखा गया। किशोर के बड़े भाई गया प्रसाद ने शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन

गया प्रसाद ने बताया कि रामायण के गायब होने के बाद खोजबीन में पता लगा कि जिस गेस्ट हाउस में काम करता था। यहां से किसी का मोबाइल चोरी हुआ। मोबाइल चोरी का भाई और उसके साथ काम करने अन्य लड़कों पर आरोप लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे लेकर भाई और लड़कों के बीच विवाद होने का पता लगा था। उसने थाने में दोपहर को तहरीर देकर भाई की खोजबीन कराने की मांग की थी। पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक व अन्य लड़कों को बुलाकर खोजबीन कराने को कहा था। इसी दौरान शाम को भाई का शव मिला है।

भाई के पैर जमीन पर मुड़े थे। इससे हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई गई। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि पिता जुगुल किशोर की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद हालात साफ होंगे।

फाइल फोटो-32-रामायण। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-32-रामायण। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-32-रामायण। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-32-रामायण। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed