फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The BJYM leader paid Rs 10,000 to get the rewarded Bablu away from the district.

Fatehpur News: भाजयुमो नेता ने 10 हजार देकर इनामी बबलू को जिले से भगाया

Sat, 02 May 2026 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
The BJYM leader paid Rs 10,000 to get the rewarded Bablu away from the district.
फोटो-33-खागा कोतवाली में आरोपी जुगेश सिंह। स्रोत पुलिस
फतेहपुर। चार दिन तक कोतवाली पुलिस के पूछताछ करने के बाद भाजयुमो खागा मंडल अध्यक्ष जुगेश सिंह ने इनामी भाजपा नेता बबलू सिंह को संरक्षण देने की बात कबूल की है। जुगेश सिंह के बयान के आधार पर पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म और सामूहिक छेड़छाड़ के आरोपी को संरक्षण देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद आरोपी को खागा न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती मंगेतर के साथ 24 अप्रैल को घूमने निकली थी। आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ता बबलू के साथी युवराज ने युवती से बाग में दुष्कर्म किया था। बबलू सिंह और ललित सिंह ने युवती के साथ अश्लील हरकत कर वीडियो बनाया और वायरल करने की धमकी देकर रुपये भी वसूले थे।
विज्ञापन

मामले में 26 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भाजपा नेता बबलू सिंह पुलिस की गिरफ्त से दूर है और उस पर एडीजी की ओर से एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस ने जांच के दौरान उसके करीबियों की तलाश शुरू की और इसी क्रम में भाजयुमो खागा मंडल अध्यक्ष जोगेश सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद कई भाजपा नेताओं की सिफारिशें भी सामने आईं लेकिन पुलिस ने कार्रवाई जारी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुगेश ने पुलिस को बताया कि बबलू सिंह उसकी कार का चालक है। बबलू, युवराज और ललित ने मिलकर एक लड़की के साथ घटना की जानकारी उसे दी थी। बबलू ने उससे रुपये की मांग की थी। बबलू ऑनलाइन पेमेंट एप नहीं चलाता था इसलिए उसने एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानदार के खाते में 10 हजार रुपये ट्रांसफर किए। दुकानदार ने बबलू को नकद दे दिए गए। इसके बाद बबलू ने उससे कहा कि वह वहां से हट जाए और वह स्थिति संभाल लेगा।
पुलिस ने इसी कबूलनामे के आधार पर जुगेश सिंह के खिलाफ आरोपी को संरक्षण देने की प्राथमिकी दर्ज की है। शुक्रवार दोपहर पुलिस ने भाजयुमो मंडल अध्यक्ष को कानपुर-प्रयागराज हाईवे से गिरफ्तार दिखाया।

इसके बाद मुंसिफ मजिस्ट्रेट जूनियर डिवीजन की अदालत में पेश किया। यहां से उसे जमानत मिल गई। कोतवाल संजय कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी को संरक्षण देने के आरोप में जुगेश सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

फोटो-33-खागा कोतवाली में आरोपी जुगेश सिंह। स्रोत पुलिस

फोटो-33-खागा कोतवाली में आरोपी जुगेश सिंह। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed