फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The baraatis' Bolero collided with the bride and groom's car

Fatehpur News: बरातियों की बोलरो दूल्हा-दूल्हन की कार से टकराई

Sat, 13 Jul 2024 03:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
The baraatis' Bolero collided with the bride and groom's car
असोथर। थाना क्षेत्र के बनपुरवा मोड़ के पास थरियांव मार्ग पर बरातियों से भरी बोलेरो और दूल्हा-दुल्हन की कार टकरा गईं। दोनों वाहन खंती में पलटने से बचे। बाद में दोनों वाहन मालिक समझौता कर चले गए।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के लोहारी गांव से बरात असोथर थाना क्षेत्र के बेसड़ी गांव आई थी। विदाई के बाद दूल्हा-दुल्हन कार से लोहारी जा रहे थे। उधर, असोथर के खदरहा गांव से खागा के राजपूत नगर गई बरातियों की बोलेरो लौट रही थी।
विज्ञापन

बनपुरवा मोड़ के पास अन्ना मवेशियों के सामने आने पर बोलरो चालक संतुलन खो बैठा। बोलेरो सामने से आ दूल्हा-दुल्हन की कार में टकरा गई। इससे चीख पुकार मच गई। आसपास खेत पर काम कर रहे किसान पहुंचे। वाहनों से बरातियों और दूल्हा-दुल्हन को बाहर निकाला। पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed