{"_id":"68ed4f819316e22246075238","slug":"the-administration-denied-permission-and-the-sister-reached-the-congress-office-to-seek-help-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-142322-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: प्रशासन से नहीं मिली अनुमति, कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर बहन ने ली मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: प्रशासन से नहीं मिली अनुमति, कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर बहन ने ली मदद
विज्ञापन
फोटो-21-दिवंगत की बहन कुशुम देवी को सहायता राशि सौंपते कांग्रेसी। संवाद
फतेहपुर। हरिओम वाल्मीकि प्रकरण में कांग्रेस नेताओं ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता सौंप दी है। बीते कुछ दिनों से प्रशासन की ओर से कांग्रेस को परिवार से मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही थी। ऐसे में रविवार को हरिओम की बहन कुसुम देवी स्वयं ज्वालागंज स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं और सहायता राशि स्वीकार की।
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी, शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा और रायबरेली लोकसभा प्रभारी इंदल कुमार रावत ने उन्हें सहायता राशि दी और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
कांग्रेस नेताओं ने बताया कि प्रशासनिक रोक समझ से परे है, क्योंकि भाजपा के मंत्री पहले ही पीड़ित परिवार से मिल चुके हैं। रायबरेली लोकसभा प्रभारी इंदल कुमार रावत ने कहा, राहुल गांधी और अजय राय के निर्देश पर पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। इस दौरान शेख एजाज अहमद, कलीम उल्ला सिद्दीकी, माधुरी रावत, आदित्य श्रीवास्तव, राजेंद्र लोधी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
ये है मामला
फतेहपुर के तुराबअली का पुरवा निवासी हरिओम वाल्मीकि एक अक्तूबर को रायबरेली के ऊंचाहार स्थित ससुराल जा रहे थे। यहां रात करीब एक बजे ऊंचाहार निवासी लोगों ने उसे चोर समझ पीटकर मार डाला था। हरिओम के पिता का दावा था कि इस दौरान उसने नाम-पता भी बताया, राहुल गांधी का नाम लिया, लेकिन लोगों ने एक नहीं सुनी और पीटकर मार डाला। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर राजनीति गर्मा गई।