फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The accused of breaking the locks and stealing from shops was arrested in an encounter

Fatehpur News: ताले तोड़कर दुकानों में चोरी का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Thu, 29 Aug 2024 03:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
The accused of breaking the locks and stealing from shops was arrested in an encounter
बिंदकी। दो रातों में छह दुकानों के ताले तोड़कर पुलिस की नींद उड़ाने वाले शातिर को मुठभेड़ में बुधवार की भोर गिरफ्तार कर लिया। उसके दाहिनी पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की किराना गली, बर्तन बाजार में शातिर चोर ने तीन दिन पहले दो रातों में छह दुकानों के ताले तोड़े थे। उसने दो दुकानों में चोरी की थी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस शातिर की खोज में जुटी थी। बिंदकी कोतवाली व एसओजी की संयुक्त टीम शातिर के खजुहा रोड श्मशान घाट के सामने जिगनी मार्ग पर होने की सूचना पर पहुंची।
विज्ञापन

घेराबंदी करने पर भागने की कोशिश में आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दिया। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने शातिर गोपाल उर्फ इंदल को गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। आरोपी बिंदकी कोतवाली के मीरखपुर निवासी है। उसके पास से तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक कारतूस, लोहे की राड व 730 रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में कोतवाल संजय कुमार पांडेय, एसएसआई सत्यदेव सिंह गौतम, एसओजी प्रभारी विनोद कुमार यादव, अनिल सिंह शामिल रहे। एएसपी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस, चोरी के पांच पहले के मुकदमे दर्ज हैं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed