फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Tender not made even after proposal worth Rs 3.5 crores passed

Fatehpur News: साढ़े तीन करोड़ के प्रस्ताव पास होने के बाद भी नहीं कराए टेंडर

Sun, 25 Feb 2024 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sun, 25 Feb 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Tender not made even after proposal worth Rs 3.5 crores passed
फोटो-30-नगर पालिका कार्यालय। संवाद
विज्ञापन

- शहर के सभी वार्डों में सड़कों और नालियों की मरम्मत के लिए 10-10 लाख से होने हैं काम
- आठ माह पूर्व बोर्ड की बैठक में प्रस्तावों पर लगी थी मुहर, सभासदों ने आंदोलन की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। नगर पालिका में तीन करोड़ 40 लाख के प्रस्ताव धूल खा रहे हैं। बोर्ड की बैठक के बाद निकाय ने किसी एक प्रस्ताव का टेंडर नहीं कराया। नए बोर्ड ने अब तक एक भी काम नहीं कराया। शहर का विकास ठप है।
सभासदों ने सीसी सड़कों और नालियों की मरम्मत के लिए 10-10 लाख के प्रस्ताव दिए थे, लेकिन काम शुरू न होने के कारण सभासदों ने आंदोलन की राह पकड़ ली है।
नगर पालिका का नया बोर्ड गठित हुए आठ महीने होने वाले हैं, लेकिन बोर्ड ने अब तक किसी एक भी वार्ड में विकास कार्य की शुरुआत नहीं की। अपने-अपने वार्डों की सीसी, इंटर लाकिंग और नालियों की मरम्मत के लिए 10-10 लाख के प्रस्ताव दिए हैं।
विज्ञापन

शहर के पॉश इलाके सिविल लाइन, आवास विकास, बाकरगंज, चंदियाना, मसवानी वार्डों में क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत न होने के कारण सड़कों पर गंदा पानी फैल रहा है। सड़कों पर गड्ढे हैं, जिनमें बच्चे गिरकर चुटहिल हो रहे हैं, लेकिन सभासदों के प्रस्ताव के बावजूद इन वार्डों में किसी सड़क या नाली की मरम्मत नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉश क्षेत्र में जब यह स्थिति है, तो आम वार्डों की क्या स्थिति होगी, इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। इसके क्षुब्ध सभासदों ने तीन दिन पहले नगर पालिका में धरना दिया। धरना देकर सभासदों ने तत्काल टेंडर निकालकर निर्माण शुरू कराने की मांग की, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।

एक साल पहले कार्यभार संभालते समय नगर पालिका पर 24 करोड़ की देनदारी थी। देनदारी अब खत्म हो रही है। अब जरूरत के हिसाब से विकास कार्य कराए जाएंगे। कार्यों के टेंडर भी करा दिए गए हैं।-समीर कुमार कश्यप, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed