फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Temperature dropped by eight degrees, the weather remained mildly cold

Fatehpur News: आठ डिग्री लुढ़का तापमान, मौसम में रही हल्की ठंड

Sat, 02 May 2026 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped by eight degrees, the weather remained mildly cold
फतेहपुर। जिले में बारिश और ठंडी हवा चलने से मौसम में ठंडक का अहसास हो रहा है। कुछ दिन पहले 44 डिग्री तापमान था जो मौसम बदलने के बाद अब 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इससे तापमान में आठ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हुई बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला। इसका असर शुक्रवार को भी रहा। सुबह तेज धूप निकली लेकिन गर्मी का ज्यादा अहसास नहीं हुआ। दोपहर में सूरज की तपिश जरूर बढ़ी लेकिन वातावरण में नमी और हल्की हवा के कारण लू का असर कम रहा। शाम होते-होते तापमान में गिरावट आई और मौसम थोड़ा राहत भरा हो गया।मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। शनिवार को तापमान एक डिग्री तक बढ़ने की संभावना जताई गई है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। डॉक्टरों ने दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने, अधिक पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed