{"_id":"65aaeb44eed69d3c1009611d","slug":"tehsildar-should-settle-the-case-by-sitting-in-the-court-for-at-least-an-hour-commissioner-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-9963-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार कोर्ट में कम से कम एक घंटे बैठकर वाद निपटाएं : आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलदार कोर्ट में कम से कम एक घंटे बैठकर वाद निपटाएं : आयुक्त
Sat, 20 Jan 2024 03:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sat, 20 Jan 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
फोटो-33-कलक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों पर समीक्षा बैठक करते आयुक्त विजय विश्वास पंत। संवाद
क्रासर
- तहसील कोर्ट में बढ़ रहे लंबित मामलों पर जताई चिंता
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। जिले में तहसीलदार कम से कम एक घंटे बैठकर वादों को सुनें और उनका निपटारा करें, जिससे लंबित मामलों में कमी आए। ये निर्देश प्रयागराज आयुक्त विजय विश्वास पंत ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान दिया। बैठक में विकास कार्यों समेत चुनाव संबंधी तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई।
कहा कि सीएम डैश बोर्ड में जिन विभागों की रैंकिंग सही नहीं है। उसके अधिकारी व्यक्तिगत रूप से रैंकिंग सुधारने पर ध्यान दें। जिले की 132 हेक्टेयर में फैली पांच झीलों को मनरेगा के तहत संवारा जाए। इसके लिए डीएम सी. इंदुमती पहले ही पहल कर चुकी हैं। ये जिले के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को सभी गोशालाओं में पर्याप्त सुविधाएं बनाए रखने का निर्देश दिए। एसडीएम को तालाबों के पट्टे की द्वितीय चरण के आवंटन की कार्रवाई पूरी करने के लिए निर्देशित किया। नहरों के टेल तक पानी पहुंचाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। स्कूलों में टीचरों की कमी को पूरा करने के लिए प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा। बैठक में डीएम, एसपी उदय शंकर सिंह, अपर जिलाधिकारी आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
22 को कार्यालयों में रहेगा अवकाश
डीएम ने 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश राम जन्मभूमि परिसर स्थित मंदिर में रामलला विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन के दृष्टिगत किया गया है। सोमवार को जनपद के समस्त सरकारी कार्यालयों व शैक्षिक संस्थानों में अवकाश रहेगा।