{"_id":"6ac15c16ca2f53437306fa7d","slug":"family-members-create-a-ruckus-over-the-death-of-a-woman-following-childbirth-attempt-to-block-the-highway-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-163763-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: प्रसूता की मौत पर परिजन का हंगामा, हाईवे जाम की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: प्रसूता की मौत पर परिजन का हंगामा, हाईवे जाम की कोशिश
विज्ञापन
फोटो-24- प्रतीक्षा शुक्ला की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र स्थित मेडिकल कॉलेज में प्रसव के बाद प्रसूता की मौत से आक्रोशित परिजन ने शनिवार को हंगामा किया। परिजन और ग्रामीणों ने कानपुर-प्रयागराज हाईवे जाम करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस के पहुंचने पर उन्हें रोक लिया गया।
अधिकारियों और पुलिस ने समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद परिजन शाम करीब छह बजे शव लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे और स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कोतवाली पुलिस के प्राथमिकी दर्ज करने के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरागढ़ीवा गांव के मजरे ऊंचाबेरा निवासी अमित शुक्ला शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे पत्नी प्रतीक्षा शुक्ला (22) को प्रसव के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। करीब एक घंटे बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
रात करीब 8:30 बजे प्रतीक्षा को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। अमित का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर की लापरवाही से प्रसव कराया गया, जिसके बाद उसकी पत्नी की हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। नवजात सुरक्षित बताया गया है।
अमित का कहना है कि उसने कई बार पत्नी को देखने की अनुमति मांगी, लेकिन शनिवार भोर करीब चार बजे तक उसे अंदर नहीं जाने दिया गया। इसके बाद वह जबरन अंदर पहुंचा तो उसके साथ अभद्रता कर बाहर निकाल दिया गया।
बाद में उसे पत्नी की हालत गंभीर बताते हुए इलाज के लिए दूसरे अस्पताल ले जाने को कहा गया। आरोप है कि तब तक प्रतीक्षा की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग को लेकर आक्रोशित हो गए और ग्रामीणों के साथ हाईवे जाम करने का प्रयास किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाल ली।
प्रसूता के ससुर अखिलेश शुक्ला ने डॉ. अंजली वर्मा पर आठ हजार रुपये लेने का भी आरोप लगाया। परिजन ने मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी ज्ञान प्रकाश राय को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके मौर्य ने बताया कि डॉ. अंजली वर्मा द्वारा रुपये लेने की शिकायत मिली है। मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। रुपये लेने की पुष्टि होने पर संबंधित के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।