{"_id":"6ac15b0293497ac4710e1fb7","slug":"uproar-at-bjp-meeting-over-allegations-of-ignoring-party-workers-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-163743-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: कार्यकर्ताओं की उपेक्षा के आरोप से भाजपा की बैठक में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: कार्यकर्ताओं की उपेक्षा के आरोप से भाजपा की बैठक में हंगामा
विज्ञापन
फोटो-11- भिठौरा के बिलन्दा में आयोजित बैठक को संबोधित करतीं भाजपा पदाधिकारी। संवाद
हुसैनगंज। बिलंदा स्थित एक निजी स्कूल में शनिवार शाम भाजपा भिटौरा मंडल कार्यकारिणी की मासिक बैठक हुई। बैठक में सरकारी स्तर पर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया गया। मुद्दे को लेकर कुछ देर हंगामे की स्थिति रही। मंडल अध्यक्ष सुधांशू पांडेय के अनुरोध पर कार्यकर्ता शांत हुए।
मंजासरांय के कार्यकर्ता अमित सिंह समेत अन्य ने कहा कि लेखपाल से लेकर थाना-चौकी तक बूथ प्रमुखों का नाम बताने के बावजूद उनके काम नहीं हो रहे हैं। आरोप लगाया कि कई जगह कार्यकर्ताओं को अपमानित भी किया जाता है। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसी स्थिति में कार्यकर्ता संगठन के लिए कैसे काम करेंगे।
जिला प्रभारी राहुल अग्निहोत्री ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और उन्हें गंभीरता से लिए जाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने और पार्टी के लिए सक्रियता से काम करने की अपील की। जिला महामंत्री सुशीला मौर्या ने भी संगठन की मजबूती पर जोर दिया।
विज्ञापन
बैठक में मंडल प्रभारी लाल सिंह सूर्यवंशी, पंकज त्रिपाठी और किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने विचार रखे। महामंत्री रविंद्र सिंह, बृजेश द्विवेदी, गिरिजदत्त बाजपेयी, रणधीर सिंह, रामनरेश गुप्ता और रामविशाल पाल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।