{"_id":"6ac15aea3d32dc533d0e2fe6","slug":"scholarship-funds-credited-to-the-accounts-of-3007-students-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-163752-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: 3007 विद्यार्थियों के खातों में पहुंची छात्रवृत्ति की धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: 3007 विद्यार्थियों के खातों में पहुंची छात्रवृत्ति की धनराशि
विज्ञापन
फतेहपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ में पूर्वदशम और दशमोत्तर छात्रवृत्ति की धनराशि विद्यार्थियों के खातों में भेजी। इसके तहत जिले के 3007 छात्र-छात्राओं को डीबीटी के माध्यम से छात्रवृत्ति मिली। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को स्वीकृति प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए।
सुखदेव इंटर कॉलेज खागा में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने की। आशा सिंह बालिका इंटर कॉलेज खागा में जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज बहुआ में अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता और जानकी इंटर कॉलेज बकेवर में जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल की अध्यक्षता में लखनऊ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी ने बताया कि पूर्वदशम योजना में सामान्य वर्ग के 449 विद्यार्थियों को 13.47 लाख रुपये और अनुसूचित जाति के 1387 विद्यार्थियों को 19.41 लाख रुपये भेजे गए। दशमोत्तर योजना में सामान्य वर्ग के 370 विद्यार्थियों को 11.07 लाख रुपये और अनुसूचित जाति के 801 विद्यार्थियों को 9.30 लाख रुपये हस्तांतरित किए गए हैं।