{"_id":"6005829a8ebc3e333b6f1b86","slug":"teeth-scorched-with-current-while-removing-high-tension-line-fatehpur-news-knp606609644","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी हाईटेंशन लाइन से किशोर झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी हाईटेंशन लाइन से किशोर झुलसा
विज्ञापन
फतेहपुर। खेत पर टूटे पड़े 11 हजार केवी हाईटेंशन लाइन के तार को हटाते समय एक किशोर करंट लगने से झुलस गया। उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।
खागा कोतवाली क्षेत्र के रामनगर पांबीपुर निवासी शत्रुघन सिंह के छोटे भाई रामबाबू ने खेत पर टमाटर व मटर की फसल बो रखी है। शत्रुघन का बेटा अंकित (13) सुबह छह बजे शौच क्रिया के लिए खेतों पर गया था।
जहां चाचा के खेत पर बिजली का तार टूटा पड़ा देख कर वह लकड़ी के डंडे से उसे हटाने का प्रयास करने लगा। विद्युत लाइन में करंट दौड़ रहा था। तार हटाते समय किशोर की पीठ से टकरा गया और वह गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन
यह देख आसपास खेतों पर काम कर रहे ग्रामीणों ने मामले की जानकारी किशोर के परिजनों को देने के साथ ही एंबुलेंस बुलवा ली। एंबुलेंस से उसे सदर अस्पताल लाया गया। सीएमएस डॉ. प्रभाकर ने बताया कि किशोर को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
गूढ़ेश्वर मंदिर से पीतल के घंटे चोरी
अमौली। चांदपुर के गूढ़ेश्वर धाम मंदिर में रविवार रात चोरों ने पीतल के तीन घंटे चुरा लिए। सुबह घटना की जानकारी भक्तों को मत्था टेकने को पहुंचने पर लगी। थानेदार बीडी सिंह ने बताया कि सात-सात किलो के ये पीतल के घंटे थे। चोरों की तलाश की जा रही है। (संवाद)