फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Teenager raped for 12 years

किशोरी से दुष्कर्म में 12 साल की कैद

Fri, 09 Oct 2020 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Teenager raped for 12 years
करीब साढ़े चार साल पहले किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में पाक्सो एक्ट कोर्ट ने आरोपी को विभिन्न धाराओं में 12 साल की सजा सुनाई है। 15 हजार का जुर्माना लगाया है। इसकी आधी धनराशि पीड़िता को दी जाएगी।
विज्ञापन

सुल्तानपुर घोष थानाक्षेत्र के नौरंगाबाद लोधी का पुरवा गांव निवासी महेंद्र कुमार गांव की ही 13 साल की किशोरी को शादी का झांसा देकर ले गया था। मुंबई और सूरत में उसके साथ रहा और दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट घटना के आठ दिन बाद दर्ज की थी।
विज्ञापन

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस ने उसे एक माह बाद गिरफ्तार कर लिया था। किशोरी भी बरामद हुई थी। तब से आरोपी जेल में ही था। मामले में आरोपी महेंद्र कुमार के खिलाफ कोर्ट में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनवाई पाक्सो एक्ट कोर्ट के न्यायाधीश रविकांत कर रहे थे। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता धर्मेंद्र उत्तम ने कोर्ट में पीड़िता का पक्ष रखा। शुक्रवार को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश ने अभियुक्त महेंद्र कुमार को दोषी माना और फैसला सुनाया।

कोर्ट ने आईपीसी की धारा 363 में पांच वर्ष और दो हजार अर्थदंड, धारा 366 में सात वर्ष और तीन हजार अर्थदंड, 376 में 12 वर्ष की कैद और 10 हजार रुपये अर्थदंड लगाया। तीनों सजाएं एक साथ चलेंगी। अर्थदंड की आधी धनराशि पीड़िता को देने के आदेश भी कोर्ट ने दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed