{"_id":"661d92c7e12c9e45790c3035","slug":"teenager-hanged-from-scarf-noose-died-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-113989-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दुपट्टे के फंदे से किशोरी लटकी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दुपट्टे के फंदे से किशोरी लटकी, मौत
विज्ञापन
शाह। गाजीपुर थाना क्षेत्र के दहेली गांव निवासी काली चरण की 16 वर्षीय पुत्री संजना उर्फ किरन का कमरे में दुपट्टे के फंदे से शव लटकता मिला। परिजनों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या करना बताया है। पिता समेत परिवार ईंट भट्ठे में मजदूरी करता है। परिवार शाम को घर लौटा। परिजनों ने किशोरी को कमरे में पंखे के कुंडे पर लटकता देखा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद
पिता की डांट से क्षुब्ध बेटे ने खाया जहरीला पदार्थ
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के डडीवा निवासी रामआधार ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने बताया कि पिता रामऔतार से किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद के बाद पुत्र ने जहरीला पदार्थ खाया है। संवाद
सो रहे परिवार पर छत ढही, पांच घायल
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के मसवानी निबाहरा मोहल्ले में सो रहे परिवार पर जर्जर छत भरभराकर ढह गई। हादसे में परिवार के रशीदा खातून व उसका पुत्र हफीज, बहू हाशमी, पौत्र अहद, अल्तमस मलबे में दबकर घायल हो गए। पड़ोसियों की मदद से पांचों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। संवाद
विज्ञापन
फोटो39- स्कूटी सवारों को पीटता पुलिस कर्मी
स्कूटी सवारों को पीटने का वीडियो वायरल
फतेहपुर। आंबेडकर यात्रा में शामिल स्कूटी सवार युवकों को पीटने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो पत्थरकटा चौराहे का बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कूटी सवार चौराहे के पास शरबत वितरण में जा रहे थे। स्कूटी रोकते ही पुलिस कर्मी युवकों को पीटने लगा। इस दौरान स्कूटी सवार का चश्मा भी गिर गया। संवाद