फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Teenage girl kidnapped five months ago found, rape charges increased against accused

Fatehpur News: पांच माह पहले अगवा किशोरी बरामद, आरोपी पर दुष्कर्म की धारा बढ़ी

Wed, 29 Oct 2025 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl kidnapped five months ago found, rape charges increased against accused
खखरेरू। थाना क्षेत्र के एक गांव से पांच माह पहले अगवा की गई किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपी ने उसे पहले महाराष्ट्र के पुणे और फिर दिल्ली के यमुनापार में छिपाकर रखा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पाॅक्सो एक्ट व दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाते हुए जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


कौशांबी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र के चकनारा गांव निवासी अरविंद कुमार ने बीते दो जुलाई को खखरेरू क्षेत्र की किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया था। किशोरी के पिता के मुताबिक, अरविंद की गांव के एक युवक से दोस्ती थी। इसी बहाने वह अक्सर उनके घर आता-जाता था। इसी दौरान उसने बेटी को झांसे में ले लिया। बताया गया कि आरोपी पहले किशोरी को पुणे लेकर गया और वहां करीब दो माह तक रखा। इसके बाद कुछ दिन अपने गांव में रुका और फिर उसे दिल्ली ले गया। दिल्ली के यमुनापार क्षेत्र में तलाश के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद किया है। थानाध्यक्ष विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपी के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाकर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed