{"_id":"692b49511a83be2e040672f0","slug":"teenage-girl-beaten-up-and-fed-poison-by-youth-dies-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-144761-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: किशोरी से मारपीट कर युवक ने खिलाया जहर, माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: किशोरी से मारपीट कर युवक ने खिलाया जहर, माैत
विज्ञापन
सहिली। मोबाइल पर बातचीत न करने पर शुक्रवार को किशोरी के साथ पड़ोसी गांव के युवक ने घर में घुसकर मारपीट की। आरोप है कि किशोरी को युवक जहरीला पदार्थ खिलाकर भाग निकला जिससे उसकी माैत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी है।
मलवां थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी के पिता की 10 साल पहले मौत हो गई थी। घर में मां, बहन और तीन भाई हैं। किशोरी की छोटी बहन ने बताया कि मां व भाई किसी काम से शुक्रवार को बाहर गए थे। करीब सुबह साढ़े नौ बजे पड़ोसी गांव का युवक घर पहुंचा। उसने बहन पर मोबाइल से बात करने का दबाव बनाया। मना करने पर बहन को पीटा और बीच-बचाव पर उसके साथ भी मारपीट की गई।
बाद में आरोपी युवक बहन को जहरीला पदार्थ खिलाकर भाग निकला। हालत बिगड़ने की खबर पर पाकर परिजन घर पहुंचे। उसे नर्सिंग होम ले गए जहां से मेडिकल कॉलेज अल्लीपुर भेजा गया। वहां से डाॅक्टर ने कानपुर हैलट रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस चौकी सहिली के प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि शव पोस्टमाॅर्टम के भेजा गया है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी।