बिंदकी(फतेहपुर)। चोरों ने बुधवार रात तीन घरों में सेंध लगाकर नगदी व जेवर पार कर दिए। घटना से परिवारों में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर जांच को पहुंची है। पुलिस घटनाओं की छानबीन में जुटी है।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के नंदौली गांव में नरेश कुमार, बिजमा देवी पत्नी स्वर्गीय रामशरण, और सुरेंद्र कुमार के घर में चोरों ने सेंध लगाई है। परिवार के लोग घर के बाहर सोए हुए थे। चोरों ने तीनों घरों के पीछे की दीवार में सेंध लगाई है। नरेश ने बताया कि उसके घर से चोर आठ हजार नगद, सोने, चांदी के जेवरात समेत एक लाख के जेवरात चुरा ले गए हैं। इनके पड़ोसी विजमा देवी ने बताया कि चोरों ने घर में घुसकर 10 हजार नगद, सोने, चांदी के जेवरात अन्य सामान चोरी कर ले गए। तीसरे पीड़ित सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उसके घर में घुसे चोर 15 हजार नगद और सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए हैं। घर के लोगों ने बताया कि गुरुवार सुबह उन लोगों की नींद खुली। तभी घर के अंदर घुसे तो सेंध लगी थी। सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। तीनों घरों से करीब चार लाख के जेवरात और 33 हजार की नगदी चोरी हुई है। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि घटनाओं की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।