{"_id":"688a77bb83889cbc0b097fa1","slug":"teen-committed-suicide-for-not-giving-mobile-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-138294-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मोबाइल न देने पर किशोर ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मोबाइल न देने पर किशोर ने दी जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के गंगा नगर कालोनी में बुधवार को गेम खेलने के लिए मोबाइल नहीं मिलने पर किशोर फंदे से लटक गया। जीवित रहने की आशंका पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजन शव लेकर घर चले गए।
मोहल्ला निवासी वासुदेव का 12 वर्षीय पुत्र प्रियांशु बुधवार दोपहर अपनी मां से मोबाइल मांग रहा था। मां ने मोबाइल देने से मना कर दिया। वह गुस्से में दूसरी मंजिल पर बने कमरे पहुंचा। परिजनों ने बताया कि कमरा बंद कर फंदे से लटक गया। कुछ देर बाद मां कमरे में पहुंची। दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं आया। खिड़की से झांकने पुत्र को फंदे पर लटका देखकर शोर मचाने लगी। घरवालों दरवाजा तोड़कर प्रियांशू को फंदे से उतारा। जिला अस्पताल में किशोर को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
प्रेमी के साथ पकड़ी गई महिला ने की खुदकुशी
फतेहपुर। प्रेमी के साथ घर में पकड़े जाने की आत्मग्लानि पर महिला ने खुदकुशी कर ली। मलवां थाना क्षेत्र के एक की रहने वाली 32 वर्षीय महिला बुधवार को फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पति ने बताया कि नागपंचमी को वह अपनी ससुराल असोथर थाना के बेर्रांव गांव गया था। वह शाम को घर लौटा। घर में पत्नी को एक युवक के साथ मौजूद देखा। कुछ देर बाद युवक मौके से भाग निकला। इस बात को लेकर पत्नी से भी विवाद हुआ। आत्मग्लानि के चलते पत्नी ने आत्महत्या की है। महिला के पिता ने दामाद व उसके परिजनों पर कोई आरोप नहीं लगाया है। (संवाद)