फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Tears flowed and cheers echoed during Bharat Milap.

Fatehpur News: भरत मिलाप में छलके आंसू, गूंजे जयघोष

Sun, 12 Oct 2025 05:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 05:55 PM IST
विज्ञापन
Tears flowed and cheers echoed during Bharat Milap.
फोटो-07-रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद
हसवा। प्रभु श्रीराम और भरत के मिलन का दृश्य मंच पर जैसे ही जीवंत हुआ दर्शक भावुक हो उठे। पूरा पंडाल जय श्रीराम और भरत ललिता राम की जय के नारों से गूंज उठा।
विज्ञापन




स्वामी चंद्र दास कमेटी की ओर से शनिवार शाम को नगर में भव्य झांकियां निकाली गईं। इनका जगह-जगह स्वागत हुआ। राम के 14 वर्षों के वनवास के बाद अयोध्या लौटने पर भरत उनसे मिलने नंदीग्राम पहुंचे।
विज्ञापन


श्रीराम को सामने पाकर भरत की आंखें भर आईं और वे उनके चरणों में गिर पड़े। श्रीराम ने उन्हें गले लगाकर कहा, भाइयों में प्रेम ही सच्चा धर्म है। यह मार्मिक दृश्य देख दर्शकों की आंखें भी नम हो गईं। भावनाओं से भरे संवादों पर तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी।
विज्ञापन
विज्ञापन




रामलीला समिति अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ने कहा, यह प्रसंग भक्ति, त्याग और भाईचारे की अद्वितीय मिसाल है। कलाकारों ने अभिनय से दृश्यों को जीवंत कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed