{"_id":"6668a92993ab4ec65001ea54","slug":"team-arrived-to-investigate-gurgaula-pond-fatehpur-news-c-217-1-fth1002-116538-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: गुरगौला के तालाब की जांच करने पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: गुरगौला के तालाब की जांच करने पहुंची टीम
विज्ञापन
खखरेरू। विकास खंड विजयीपुर के गांव गुरगौला में अमृत सरोवर योजना से तैयार किए जा रहे तालाब की जांच करने मंगलवार को टीम पहुंची। जांच टीम ने तालाब की पैमाइश की और कार्य में खर्च का अनुमान भी लगाया।
गांव जीतेंद्र सिंह ने खंड विकास अधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गुरगौला की ग्राम प्रधान ने अमृत सरोवर से सोखना तालाब में मनरेगा के तहत कोई कार्य नहीं करवाया।
सोखना तालाब के सुंदरीकरण के नाम पर 2022 से मई 2024 तक करीब 20 लाख का भुगतान कर लिया गया। सोखना तालाब में जेसीबी व ट्रैक्टर से लगभग एक सप्ताह पहले कार्य करवाया जा रहा था। उसका ग्रामीणों ने विरोध किया तो कार्य बंद हुआ। उसी शिकायत पर बीडीओ शकील अहमद ने तीन सदस्यीय टीम बनाई थी।
विज्ञापन
इसमें जेई संजय श्रीवास्तव, ज्वाइंट बीडीओ अनिल कुमार पाण्डेय और एडीओ शरद विक्रम ने मौके पर पहुंच कर तालाब में हुए कार्यों की जांच की। वीडिओ शकील अहमद ने बताया कि जांच के लिए टीम गई थी। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)