{"_id":"6918de882dd994f06f014242","slug":"team-a-won-the-practice-hockey-match-by-3-2-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-144041-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ए टीम ने 3-2 से जीता अभ्यास हॉकी मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ए टीम ने 3-2 से जीता अभ्यास हॉकी मैच
विज्ञापन
फोटो-38-स्टेडियम में अभ्यास मैच के दौरान खिलाड़ी। संवाद
फतेहपुर। शांतिनगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में छात्रावास की ए और बी टीमों के बीच खेले गए अभ्यास हॉकी मैच में ए टीम ने शानदार प्रदर्शन कर 3-2 से जीत दर्ज की।
मैच की शुरुआत में टीम बी ने टॉस जीतकर पहला हाफ खेलने का निर्णय लिया। ए टीम के रौनक ने उनके फैसले को तुरंत चुनौती दे दी। रौनक ने पहले हाफ में लगातार दो गोल दागकर ए टीम को मजबूत बढ़त दिलाई।
दूसरे हाफ में टीम बी ने वापसी की कोशिश की। राहुल और अरुण ने एक-एक गोल कर मैच को रोमांचक बना दिया और स्कोर 2-2 की बराबरी पर ला खड़ा किया। मैच के अंतिम मिनटों में ए टीम के सिद्धार्थ ने निर्णायक हमला करते हुए गोलकीपर को छकाकर अहम गोल दागा जो टीम की जीत का कारण बना।
विज्ञापन
क्रीड़ाधिकारी सुनील भारती ने बताया कि बच्चों में खेल भावना के साथ आने वाली प्रतियोगिताओं के बीच अभ्यास मैच कराया जाता है। इसमें जीतने वाली टीम के साथ हारने वाली टीम के कारणों को बताया कि वह किस वजह से हारें है। स्टेडियम के कोच निरंतर उस पर काम भी करते हैं।