{"_id":"667dcd5f3bfe89d9e60a8286","slug":"teachers-did-not-reach-school-even-on-the-third-day-premises-were-not-cleaned-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-117283-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: तीसरे दिन भी स्कूल नहीं पहुंचे शिक्षक, परिसरों की नहीं हुई सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: तीसरे दिन भी स्कूल नहीं पहुंचे शिक्षक, परिसरों की नहीं हुई सफाई
विज्ञापन
फतेहपुर। ग्रामीण क्षेत्र में परिषदीय स्कूल खुलने के तीसरे दिन भी शिक्षक नहीं पहुंचे। जहां शिक्षक पहुंचे भी हैं, तो वहां की साफ सफाई नहीं कराई गई है। आज से स्कूलों में बच्चों को आना है।
बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी परिषदीय स्कूलों में शुक्रवार को उत्सव मनाने के निर्देश जारी किए हैं। इसके पहले 25, 26 व 27 जून को स्कूल खोलकर शिक्षकों का साफ सफाई के निर्देश दिए गए थे, लेकिन गुरुवार को नगर क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षक तो पहुंचे, लेकिन परिसर की स्थिति जस की तस रही।
मुराइनटोला कंपोजिट विद्यालय परिसर कूड़ा भरी बाल्टी रखी रही। वहीं पास ही कूड़ा बिखरा पड़ा मिला। इसी तरह अमौली ब्लाक के परिषदीय विद्यालय चकहाता में एक शिक्षक और शिक्षमित्र मौजूद मिले। इसी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय गंगूपुर की भी यही स्थिति रही। यहां भी एक शिक्षक और एक शिक्षामित्र मौजूद रहीं। स्कूल परिसर की साफ सफाई अभी तक नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
डीसी सामुदायिक शिक्षा अखिलेश सिंह भदौरिया ने बताया कि शुक्रवार को प्रत्येक स्कूल उत्सव मनाया जाएगा। एमडीएम में मीठा हलुवा और खीर बच्चों को परोसी जाएगी। स्कूल परिसर साफ सुथरे न मिलने पर शिक्षकों पर कार्रवाई होगी।