{"_id":"60605fec8ebc3e591c36926e","slug":"teacher-rape-teenager-attempet-fathepur-news-fatehpur-news-knp6203333124","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को अकेला पाकर दुष्कर्म का प्रयास..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को अकेला पाकर दुष्कर्म का प्रयास..
विज्ञापन
फतेहपुर। मकान में किराये पर रहने वाली एक किशोरी को अकेला पाकर प्राइमरी शिक्षक ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी ने जब इसका विरोध किया, तो वह गाली-गलौज करता हुआ निकल गया। किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शहर की रहने वाली एक किशोरी परिवार सहित एक प्राइमरी शिक्षक के मकान में करीब दो साल से किरायेदार के रूप में रहती है।
लड़की का आरोप है कि 27 मार्च को उसके माता-पिता कानपुर काम से गए थे और वह घर में अकेली थी। शाम को मौका पाकर शिक्षक मकान मालिक उसके कमरे में आ गया।
उसने बुरी नियत से उसे पकड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया। उसके विरोध पर वह गाली देते हुए चला गया। रात को जब माता-पिता आए तो शिक्षक ने पैसों का लालच देकर शिकायत न करने का दबाव बनाया।
किशोरी ने कोतवाली में रविवार को तहरीर दी। इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर प्रकरण की जांच की जा रही है।