फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Taylor crossing the highway died in a road accident

Fatehpur News: हाईवे पार कर रहे टेलर की सड़क हादसे मेें मौत

Thu, 19 Sep 2024 03:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Taylor crossing the highway died in a road accident
थरियांव। सिलाई की दुकान से मंगलवार रात घर लौट रहे टेलर को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में टेलर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


थरियांव थाना क्षेत्र के आमापुर निवासी नफीस मोहम्मद ने बताया कि भाई शकील अहमद (48) सिलाई मास्टर थे। वह शहर की एक दुकान पर सिलाई का काम करते थे। मंगलवार शाम सिलाई की दुकान से घर आ रहे थे। आमापुर हाईवे पर रात को पहुंचे। टेंपो से उतरने के बाद पैदल हाईवे पार कर रहे थे। किसी वाहन ने टेलर को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। लोगों ने शकील के परिजनों को सूचना दी। हादसे से पत्नी जुलेखा खातून, पुत्री फिजा बानो, शिफा बानो, पुत्र मोहम्मद शोएब, मोहम्मद साेहेल का हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed