फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Tappers blown one and a half million jewels

झांसा देकर किशोर से टप्पेबाज डेढ़ लाख के जेवरात ले भागे

Tue, 14 Jul 2020 08:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
Tappers blown one and a half million jewels
टप्पेबाजों ने झांसा देकर उड़ाए डेढ़ लाख के जेवर
विज्ञापन

चौडगरा (फतेहपुर)। टप्पेबाजों ने किशोर को झांसा देकर डेढ़ लाख के जेवर उड़ा दिए और फरार हो गए। घटना की सूचना पर चौडगरा और खजुहा चौकी पुलिस पहुंची। सीमा विवाद के बाद पीड़ित को खजुहा पुलिस चौकी ले गई। किशोर ने पुलिस को तहरीर दी है।
कल्यानपुर थाने के मवइया गांव निवासी संतोष कुशवाहा का बेटा कुलदीप मंगलवार शाम सब्जी मसाला पिसाकर चक्की से घर लौट रहा था। रास्ते में बिंदकी कोतवाली के नगुवापुर मोड़ पर तीन लोग मिले। उन्होंने उसे रोक लिया और उसके परिवार के बारे में जानकारी देने लगे। इससे कुलदीप प्रभावित हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद टप्पेबाजों ने उससे परिवार पर बड़ी समस्या आने बात कही। समस्या की वजह उसके बड़े भाई की शादी में बने जेवरों को बताया। कहा कि तंत्र मंत्र से जेवर शुद्ध होने के साथ दोगुने हो जाएगे। इस पर कुलदीप घर से जेवर लेकर नगुवापुर पहुंच गया। वहां टप्पेबाजों ने तंत्र मंत्र के बाद उससे खेत में चक्कर लगाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह चक्कर लगाने लगा तभी आरोपी जेवर लेकर पल्सर बाइक से भाग निकले। ग्रामीणों ने चौडगरा चौकी पुलिस को सूचना दी। चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। मामला बिंदकी कोतवाली की खजुहा चौकी का बताया। सूचना पर खजुहा चौकी इंचार्ज बीबी सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पीड़ित ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed