फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Tantrik was murdered and his body thrown in the forest.

Fatehpur News: फतेहपुर-तांत्रिक की हत्या कर शव जंगल में फेंका

Mon, 23 Oct 2023 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 23 Oct 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Tantrik was murdered and his body thrown in the forest.
फोटो 11-दुलारे पाल उर्फ बालकदास (फाइल फोटो)
विज्ञापन

- जंगल के कच्चे रास्ते पर रक्तरंजित शव मिला
- चाचा की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों पर मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
खागा (फतेहपुर)। तंत्र-मत्र में शनिवार की रात तांत्रिक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। शव हाईवे पर थाना क्षेत्र के पुरइन गांव के जंगल में मिला। रविवार सुबह राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर एसपी, एएसपी, सीओ, फोरेंसिक टीम, एसओजी व कोतवाली पुलिस पहुंची। मृतक के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज जांच शुरू की है।
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के सेमौरी गांव निवासी दुलारे पाल उर्फ बालकदास (73) अविवाहित थे। भाई सूरजपाल गांव में खेती-किसानी करता है। परिजनों ने बताया कि करीब दो दशक पहले दुलारे घर छोड़कर असोथर थाना क्षेत्र के सातोंधर्मपुर स्थित बरमदेव बाबा देवस्थान के पास आश्रम में रहने लगे थे। खागा के पुरइन गांव में दुलारे का ननिहाल है।
विज्ञापन

दुलारे कभी-कभी पुरइन गांव मोड़ के पास पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा-पाठ करने जाते थे। आसपास के लोगों ने बताया कि शनिवार की शाम पुरइन मोड़ पर चाय-नाश्ते की दुकान पर वह कुछ लोगों से मिले थे। इसके बाद आश्रम लौट गए। रविवार सुबह पुरइन गांव के जंगल में खून से लथपथ बाबा का शव मिला। मौके पर मोबाइल और एक झोला मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

झोले में पुलिस को सिंदूर, चावल, तिल, बर्फी, किसी जीव के बाल समेत अन्य कुछ सामान मिला। सिर के पीछे और माथे पर धारदार हथियार के प्रहार की चोट की निशान मिले है। शरीर पर चोटें मिली है। एसपी उदयशंकर सिंह ने बताया कि दुलारे पाल तांत्रिक का काम करते थे। हत्या की ठोस वजह तलाशी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed