फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Tanker hit the truck from behind, two died

Fatehpur News: टैंकर ने ट्रक में पीछे से मारी टक्कर, दो की मौत

Sat, 22 Apr 2023 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Tanker hit the truck from behind, two died
औंग। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार रात करीब 8 बजे ट्रक के पीछे से टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और दोनों वाहन चालक घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एलपीजी गैस सिलिंडर लदा ट्रक अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया। गैस के रिसाव होने से अफरातफरी मच गई। मौके पर दमकल पहुंची और आसपास के इलाके को खाली कराया। हादसा औंग थाने के सामने हुआ।
विज्ञापन

औंग थाना क्षेत्र निवासी रामराज यादव (51) टाइल्स के मिस्त्री थे। वह गांव के मजदूरी करने वाले वीरेंद्र उर्फ बबूल (35) और अमन (22) के साथ कानपुर गए थे। तीनों कानपुर से गैस सिलिंडर लदे ट्रक से घर लौट रहे थे। औंग थाने के सामने ट्रक से तीनों उतरे। इसी बीच कानपुर की ओर से आ रहे कंटेनर ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया। बेकाबू कंटेनर की चपेट में आने से रामराज यादव और वीरेंद्र की मौत हो गई। हादसे में अमन बाल बाल बचा। हादसा देखकर पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ट्रक में फंसे बहुआ निवासी चालक विनय और कंटेनर चालक को बेसुध हालत में बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा है। ट्रक पनकी से गैस सिलिंडर लोड करके बहुआ गैस एजेंसी के लिए रवाना हुआ था। ट्रक में लगभग 500 सिलिंडर लोड थे।
विज्ञापन

गैस सिलिंडर भरे ट्रक के पलटने से कई सिलिंडरों में रिसाव शुरू हो गया। इससे क्षेत्रवासियों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर बिंदकी फायर स्टेशन से दमकल कर्मी बृजकिशोर, जलीलउद्दीन, शिवाकांत फायर टेंडर लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने गैस रिसाव स्थान के आसपास टेपिंग करके इलाकाई लोगों को दूर किया। नर्सिंग होम, बाजार समेत आसपास की दुकानों से लोगों को बाहर निकालकर दूर सुरक्षित स्थान पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने लोगों से अपील की। उन्होंने बताया कि गैस प्रभावित रहने तक घरों में आग नहीं जलाएं। बीड़ी सिगरेट का प्रयोग कतई नहीं करें। इस दौरान गैस की रिफिलिंग टीम कानपुर से बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed