{"_id":"5740b5b44f1c1b8b20ac77b1","slug":"takkar","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sun, 22 May 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
बाइक दुर्घटना मे मौत के बाद मृतक के घर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर/बिंदकी। मुगल रोड हाईवे पर गोपालपुर मोड़ के पास एक ट्रक ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। दोनों घायलों को अस्पताल ले जाते समय एक की मौत हो गई, दूसरे की हालत नाजुक है। बताया जा रहा है कि यदि हेलमेट लगाए होते तो शायद जान बच जाती।
विज्ञापन
शनिवार को गांव बकेवर सरांय निवासी सुरेश अवस्थी का 23 वर्षीय बेटा दीपक अपने ट्रैक्टर के लिए डीजल लेने बाइक से मुगल रोड हाईवे पर जा रहा था। गांव का ही छोटू दूबे पीछे बैठा था।
विज्ञापन
गोपालपुर मोड़ के पास सामने से तेजरफ्तार में आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन इलाज के लिए दोनों को कानपुर लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन
कानपुर शहर पहुंचते ही दीपक ने दम तोड़ तोड़ दिया। कानपुर के एक नर्सिंगहोम में साथी का इलाज हो रहा है। परिजन जब शव को गांव लेकर आए तो कोहराम मच गया। मृतक के घर लोगों का तांता लग गया। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।