फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Take care of health... beware of adulterants

Fatehpur News: सेहत का रखें ख्याल... मिलावटखोरों से रहें सावधान

Tue, 29 Aug 2023 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Take care of health... beware of adulterants
फतेहपुर। रक्षाबंधन पर्व पर सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी हो गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि सिंथेटिक खोये की बनी मिठाइयों की बाजार में भरमार हो गई है। पड़ोसी जनपदों से सिंथेटिक खोये की बड़ी मात्रा में जिले की मंडियों में आमद हो रही है।
विज्ञापन

उन्नाव के भोजपुर, चित्रकूट के कर्वी और राजपुर मिठाइयों के लिए जाना जाता है। यहां खोया, पनीर और मिठाई अन्य जगहों की तुलना में सस्ती है। सस्ते के चक्कर में जिले के दुकानदार वहां से त्योहारों पर मिठाई की खरीद करते हैं। इन मिठाइयों में मिलावट भी खूब होती है।
विज्ञापन

पूरे जिले में इस बार भी भारी मात्रा में मिठाई की खपत होने की उम्मीद है। शहर से लेकर कस्बों तक रक्षाबंधन के लिए मिठाई की दुकानें सजने लगीं हैं। दुकानदारों ने करीब एक महीना पहले से खोया इकट्ठा करना शुरू कर दिया था। अब मिठाई बनाने की प्रक्रिया शुरू है। पुराना खोया और उससे बनी मिठाई में कई तरह के केमिकल मिलाकर दुर्गंध खत्म की जा रही है। बासी खोया से बनी मिठाई आपके स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदेह साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहार के मौकों पर खाद्य विभाग की टीमें अभियान चलाकर दुकानों में छापेमारी करती हैं, लेकिन विभाग की कार्रवाई पर हमेशा सवाल खड़े होते हैं। नमूने भरने के नाम पर खेल होता है। शहर से लेकर कस्बों तक की चर्चित दुकानों में विभाग छापेमारी की हिम्मत नहीं जुटा पाता। जबकि त्योहार के मौकों पर बासी खोया, मिलावटी मिठाई की अधिकांश दुकानों में मौजूद रहती है। जबकि कार्रवाई के दायरे में चंद दुकानें ही आती हैं।


बयान:-
रक्षाबंधन पर्व पर खाद्य एवं पेय पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी रोकथाम के लिए 30 अगस्त तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को सात खाद्य पदार्थों के नमूने भरे गए हैं और 25 किलोग्राम मिलावटी छेना नष्ट किया गया है। मिलावट खोरों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
- देवेंद्र पाल सिंह सहायक आयुक्त खाद्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed