फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Take advantage of Farmers Crop Insurance Scheme

किसान लें फसल बीमा योजना का लाभ

Sun, 07 Feb 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Sun, 07 Feb 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Take advantage of Farmers Crop Insurance Scheme

केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद साध्वी निरंजन ज्योति

विज्ञापन
ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए नई किसान फसल बीमा योजना शुरू की है। किसान इसका लाभ लें। इस योजना के अंतर्गत किसान अब प्राकृतिक आपदा आने के बाद टूटेगा नहीं क्योंकि उसकी फसल बर्बाद हुई तो उसका मुआवजा सरकार देगी। इसके बदले में उससे बहुत कम धनराशि ली जाएगी।

शहर के तांबेश्वरनगर स्थित अपने आवास में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री ने किसानों को किसान फसल बीमा योजना का तोहफा दिया है। अभी तक किसानों को फसल बीमा में किस्त का छह प्रतिशत देना होता था।

अब किसानों को राहत दी गई है। नई योजना के तहत किसानों को रबी की फसल में डेढ़ प्रतिशत और खरीफ की फसल में दो प्रतिशत ही देना होगा। फसल बुआई के समय से लेकर फसल कटने के बाद 14 दिन तक यदि प्राकृतिक आपदा से नुकसान होता है तो किसान को पूरा मुआवजा मिलेगा।

यदि कहीं सामूहिक फसल का नुकसान होता है तो उसका मूल्यांकन सेटेलाइट के जरिए कराया जाएगा। साध्वी ने बताया कि बेटियों की शादी और पढ़ाई के लिए सुकन्या योजना और दुर्घटना बीमा योजना भी संचालित है जिसका लोग लाभ ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed